विकास के क्षेत्र में बिहार अग्रणी राज्य की भूमिका में हैं :- श्रवण कुमार।

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
                       बिहारशरीफ प्रखंड के विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास बिहार सरकार के ग्रामीण विकास समाज कल्याण एवं खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक श्रवण कुमार के द्वारा किया गया। 1.ग्राम पंचायत राज पचौरी के ओकनावां में +2 मगध उ वि ओकनावां में विद्यालय के विकास कोष एवं छात्र कोष से नवनिर्मित मुख्य द्वार एवं मंच निर्माण कार्य का उद्घाटन। 2.शीतला उच्च विद्यालय में विद्यालय विकास कोष एवं छात्र कोष से कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास। 3.डी पी राय हाई स्कूल दीपनगर में मुख्य द्वार एवं दो कमरा निर्माण कार्य का शिलान्यास। 4. बिहार शरीफ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पचौरी के ग्राम नवीनगर मोड बजरंगबली के दक्षिण सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास। 5. बिहारशरी प्रखंड के ग्राम पंचायत राज मेघी नगवां के ग्राम उम्मेदनगर में श्री टुनटुन प्रसाद के घर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय तक मरम्मती ईट सोलिंग एवं पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य का शिलान्यास। 6. बिहार शरीफ प्रखंड के ग्राम पंचायत राज पचौरी के जोरारपूर गांव में संतोष कुमार खतुल्ली के घर से विद्यालय तक पीसीसी ढलाई निर्माण कार्य का शिलान्यास। इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार का विकास तेजी से हो रहा है।हर क्षेत्रों हर वर्गों के विकास को कृतसंकल्पित है बिहार सरकार।
हमारी सरकार बोलने में कम और काम करने में ज्यादा विश्वास करती है। बिहार में हुए विकास कार्यों का डंका बज रहा है तथा चल रही योजनाओं का अनुसरण प्रदेश की कई सरकार कर रही है। विकास के क्षेत्र में बिहार अग्रणी राज्य की भूमिका में हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के दूरदर्शी सोच और कुशल नेतृत्व में बिहार में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है बिहारी को अब देश में लोग सम्मान भरी नजरों से देख रहें हैं।बिहार की खिदमत करना ही हमारी सरकार का संकल्प है।इस अवसर पर विधान पार्षद रीना यादव जदयू के मुख्य प्रवक्ता डा धनंजय कु देव प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा प्रदीप मुखिया मुन्ना पासवान सकलदीप प्रसाद बालचंद पासवान रविन्द्र कुमार दिनेश साव विकास कुशवाहा अरविंद ठाकुर इंदू चौहान संजय प्र कुशवाहा रविन्द्र कुशवाहा मिंटू मुखिया गुलशन कुशवाहा सुरेश सिंह सीताराम प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।