रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र की हरदिया पंचायत स्थित राजकीयकृत मध्य विद्यालय सह नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास में शुक्रवार को बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) अजय कुमार की सहभागिता में शिक्षक और छात्र- छात्राओं ने पृथ्वी की सुरक्षा और हरा- भरा रखने केलिए संकल्प लिए।संकल्प में सभी ने प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा को लगाकर उसकी सुरक्षा एवं देखभाल कर वृक्ष बनाने,अपने आसपास के तालाब,नदी,पोखर एवं अन्य जल स्त्रोतों को भी प्रदूषित नहीं करने और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करने, अपने घर और विद्यालय आसपास में वर्षा के जलसंचय के लिए अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करने,बिजली का उपयोग आवश्यकता के अनुसार ही करने को संकल्पित किया।साथ ही अपने घर,विद्यालय एवं आस-पड़ोस को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक,पॉलिथीन का उपयोग बंद कर कपड़े और कागज के थैले का उपयोग करने, जीव-जंतुओं व पशु पक्षियों के प्रति प्रेम का भाव रखने,नजदीक के कार्य पैदल अथवा साइकिल से ही करने,कागज का अनावश्यक उपयोग नहीं करने, खुले में शौच नहीं कर शौचालय का उपयोग करने समेत अन्य संकल्प शामिल हैं।एसीएफ अजय कुमार ने बच्चों से पृथ्वी और पर्यावरण के बचाव के लिए अपनी बातें रखे।साथ ही उन्होंने बताए की आप सभी हमारे यहां आकर मुफ्त में पेड़ -पौधा भी ले सकते हैं।मौके पर छात्रावास प्रबंधक ओम प्रकाश आर्य, शिक्षक राजीव कुमार,अमृत रंजन, राजन कुमार, सुनील कुमार,उपेंद्र कुमार, शक्लदेव कुमार, अर्चना कुमारी, आशा कुमारी, मलती कुमारी, सकुंतला कुमारी, नीलम कुमारी, रात्री प्रहरी रविंद्र कुमार के अलावे दर्जनों लोग मौजूद रहे हैं।