शेखपुरा। जिला के सदर प्रखंड अंतर्गत औधे पंचायत के मन्दना गांव में लगातार चार दिनों से हो रही बारिश ने एक गरीब परिवार मजदूर का खपरैल और मिट्टी से बना मकान धराशाई हो गया। उनके पास केवल एक ही कच्चा घर था ।जिसमें रहकर रोजी-रोटी कमा कर एवं रहन सहन करते थे ।पीड़ित अबध राम धारी को घर गिरने से लगभग 25 हजार रूपए के सामान भी बर्बाद हो गया।