लगातर बारिश होने से जनजीवन अस्त – व्यस्त मुंगेर प्रशासन ने दी लोगों को घर से ना निकलने की सलाह

मुंगेर
जनादेश न्यूज़ मुंगेर
मुंगेर (ब्युरो गौरव कुमार मिश्रा) : मुंगेर में रेड अलर्ट।लगातार बारिश होने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है प्रसाशन ने लोगो को दी सलाह घर से नही निकले बाहर।पानी का स्तर रोज बढ़ रहा है ।सभी स्कूल,कॉलेज,आंगनबाड़ी केंद्र बंद 75 हजार से अधिक लोग प्रभावित
जिले में लगातार हो रही बारिश से मुंगेर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।डीएम राजेश मीना ने कहा कि जिले दो दिन से काफी बारिस हो रही है।और आगे भी दो दिन तेज बारिश की संभावना है।इसलिए जिले में रेड अलर्ट जारी किया जा रहा है।सभी स्कूल कॉलेज बंद किये जाने का आदेश निर्गत किया जा रहा है।आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।लोगो को घर से बाहर निकलने की मनाही है।जब बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले।वाटर लेबल लगातार बढ़ रहा है।गंगा 39.54 मीटर पर है।जो बढ़ ही रह है।छह जगह पर रिलीफ कैम्प चालू किया गया है।सभी एसडीओ,सीओ,बीडीओ सहित सभी पदाधिकारियों को कार्य मे लगाया गया।ndrf को अलर्ट पर रखा गया है।जरूरत पड़ने पर उन्हें राहत बचाव कार्य मे लगाया जाएगा।