राष्ट्रीय निशानेबाजी के शाॅटगन प्रतियोगिता में श्रेयशी सिंह को सर्वोच्च स्थान,स्वर्ण पदक जीतकर जिले का भी मान सम्मान बढाया।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
गिद्धौर (अजित कुमार यादव): दिल्ली के तुगलकाबाद में आयोजित 63 वीं करनी सिंह सूटिंग रेंज के राष्ट्रीय निशानेबाजी के शॉटगन प्रतियोगिता में एक बार फिर गिद्धौर की बेटी श्रेयसी सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर निशानेबाजी के खेल क्षेत्र में नया कीर्तिमान गढ़ा है।   उनके इस बेतहाशा उपलब्धि पर गृह क्षेत्र गिद्धौर प्रखंड सहित जिले वासियों में हर्ष व्याप्त है।बतातें चलें कि विगत दिल्ली के तुगलकाबाद के करनी सिंह शूटिंग रेंज इवेंट के शॉटगन प्रतियोगिता में दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह एवं पूर्व बांका सांसद पुतुल कुमारी की पुत्री श्रेयशी ने स्वर्ण पदक जीत कर एक बार फिर बिहारी प्रतिभा व अपने गृह जिले का का गौरव बढ़ाया। यूं तो श्रेयसी ने निशानेबाजी के विभिन्न खेलों के सिंगल, डबल ट्रैप प्रतियोगिताओं में कई स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक से बिहार की माटी व देश में निशानेबाजी के क्षेत्र में अपनी मातृभूमि का मान बढ़ाया है।.श्रेयसी सिंह के राष्ट्रीय निशानेबाजी में इस कामयाबी पर उनकी मां पूर्व बांका सांसद पुतुल कुमारी, चाचा कुमार त्रिपुरारी सिंह, दिनेश कुमार सिंह, भाई राष्ट्रदीप सिंह, कुमार सुदर्शन सिंह, चंदन सिंह, डॉ. नीलेन्दु दत्त मिश्रा, डॉ. शशिशेखर प्रसाद, पूर्व पत्रकार अभय कुमार सिंह, बिनोबा भावे स्कूल के निदेशक विस्वास कुमार, सेंट्रल स्कूल निदेशक अमर सिंह, ग्रेट बुद्धा स्कूल के संरक्षक राजेन्द्र सिंह, निदेशक संतोष कुमार सिंह, बिहार पंचायत नगर पंचायत शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह, गिद्धौर सेन्ट्रल स्कूल के निदेशक अमर सिंह, गंगरा निवासी लालो सिंह, सेवा निवासी समरेश सिंह, मिथलेश सिंह, नंदू सिंह, बिनोद कुमार सिंह, बादल सिंह विकास चौधरी, मुन्ना राम, दिवाकर सिंह दीपक सिंह, पायल सिंह, सुनीता सिंह, दिनेश कुमार सिंह, संजय सिंह, गोपाल सिंह, निरंजन सिंह कुंदन कुमारी, मुन्ना सिंह, बिभूति नाथ झा, रमाकांत मिश्र, मनीष पांडेय कल्याण सिंह, कुणाल सिंह, प्रखंड प्रमुख शंभु कुमार केशरी, पतसंडा मुखिया संगीता सिंह, रतनपुर मुखिया राजेश सिंह, कोल्हुआ मुखिया किरण देवी, गंगरा मुखिया रजिया खातून, मौरा मुखिया कांता प्रसाद सिंह, सेवा परमेश्वर पंडित, कुंधुर मुखिया चंदन तांती अभिषेक सिंह, रविशंकर सिंह, नवल सिंह पद्दु सिंह, बंदी सिंह नंदकिशोर सिंह घोलटन सिंह, नंदकिशोर सिंह, निरंजन राम सहित दर्जनों बुद्धिजीवियों व समाजसेवियों ने श्रेयसी सिंह के दिल्ली के करनी सिंह शूटिंग रेंज के शॉटगन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने पर पर उन्हें ढेर सारी बधाई दी है। वहीं श्रेयसी की इस कामयाबी पर मां व बांका की पूर्व सांसद पुतुल कुमारी ने कहा है कि श्रेयसी ने निशानेबाजी के क्षेत्र में बिहार की महिला खिलाड़ियों का मान बढ़ाया है। इधर श्रेयसी के निशानेबाजी में स्वर्ण पदक प्राप्त करने की खुशी में गिद्धौर के नयागांव एवं लालकोठी में जीत का जश्न गृह क्षेत्र के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया है।