राष्ट्रीय जन जन पार्टी का गठन

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिला में राष्ट्रीय जन जन पार्टी का गठन किया गया। गोपाल कुमार को पार्टी का जिलाध्यक्ष निर्वाचित किया गया, वहीँ मो दानिश घनी को सर्वसम्मति से पार्टी का जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्राप्त जानकारी में बताया गया कि जिला मुख्यालय स्थित एक समग्र में पार्टी की बैठक बुलाई गयी। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रसून कुमार भल्ला, मनोज कुमार, संजय कुमार, सोहन कुमार, राजीव रंजन, कन्हया कुमार, ओंकार कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। सर्वसम्मति के निर्वाचन के बाद कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जाति और धर्म से उपर उठकर सभी को साथ लेकर चलने की बात कही। प्रसून कुमार ने कहा कि सभी जाति और धर्म के बीच एकता ही इस पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। इसमें सभी को लेकर पार्टी के जनाधार को मजबूत करने पर जोर दिया गया. सगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गयी। लोगो ने सर्वसम्मति से पार्टी को जिले के प्रत्येक गाव तक पहुचाने और अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने के बारे में प्रतिबधता जताई।