राजगीर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों की तैयारियों का एसडीओ-एसडीपीओ ने किया निरीक्षण

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों के क्रम में आज अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर ने 173-राजगीर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिलाव प्रखंड स्थित विभिन्न पंचायतों — घोसरवां, बड़ाकर, पावाडीह एवं गौरमा के मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
  पेयजल आपूर्ति, बिजली, रैम्प की उपलब्धता, दिव्यांगजन व बुजुर्ग मतदाताओं के लिए सुगम पहुंच पथ, शौचालय की साफ-सफाई तथा मतदान केंद्र परिसर की समुचित व्यवस्था शामिल रही।
अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएँ चुनाव से पूर्व हर हाल में पूरी कर ली जाएँ, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। विशेष रूप से दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैम्प एवं पहुंच पथ की सुलभता पर विशेष बल दिया गया।
साथ ही उन्होंने स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जाए, जिससे आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित वातावरण में सम्पन्न हो सके।