राजगीर में मुरारी बापू की कथा को लेकर प्रशासन सतर्क – सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर डीएम-एसपी ने की समीक्षा बैठक”

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
आज दिनांक 22 मई 2025 को शशांक शुभंकर, जिलाधिकारी, नालंदा एवं श्री भारत सोनी, पुलिस अधीक्षक, नालंदा की संयुक्त अध्यक्षता में राजगीर में कथा वाचक मुरारी बापू के आगमन के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था/ विधि व्यवस्था संधारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम संचालकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
विदित हो कि आरआईसीसी ,राजगीर में दिनांक 24 मई से 1 जून 2025 तक कथा वाचक मुरारी बापू का कार्यक्रम निर्धारित है ।
इस अवसर पर यातायात व्यवस्था /पार्किंग व्यवस्था/ शौचालय/ पेयजल/ लाइटिंग /साफ-सफाई/अग्निशमन दस्ता / मेडिकल टीम /एम्बुलेंस /विधि व्यवस्था /सुरक्षा व्यवस्था संधारण हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर प्रशिक्षु समाहर्ता ,अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ,भूमि सुधार उपसमाहर्ता , प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी , थानाध्क्ष सहित कार्यक्रम के संचालक गण आदि उपस्थित थे ।