रजौली में 10 घंटा से बिजली गुल,पानी के लिए मचा हाहाकार

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से शनिवार की देर रात्रि से ही हाहाकार मच गया है।रविवार की सुबह 6 बजे से लेकर पूरे दिन तक बिजली के दर्शन न होने से जन-जीवन बेपटरी हो गई।भीषण गर्मी और उमस में जहां लोग बिल बिला उठें हैं।वहीं पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई।कई घरों में पीने के पानी के लिए लोगों को हैंड पंप का सहारा लेना पड़ा।घरों में लगे इन्वर्टर के जवाब देने से लोग काफी परेशान उठे हैं।मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग तरस गए।बिजली आपूर्ति का बुरा हाल हो गया है।दो दिनों से सुबह शाम की कटौती से रजौली वासियों को रविवार को बिजली की भारी किल्लत से जूझना पड़ा।रविवार को दोपहर में 2 बजे के बाद में कुछ हिस्सों में सप्लाई दी गई,वह भी कुछ देर के लिए।इसके बाद शाम 4:30 बजे बिजली कटी तो देर शाम तक दर्शन नहीं हुआ।10 घंटे तक बिजली कटने से रजौली मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार मच गया है।भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोग जहां रात भर सो नहीं सके,वहीं दुकानदारी भी बुरी तरह प्रभावित हुई।रात में इन्वर्टर बंद होने से लोग छतों पर टहलते रहे और बाद में मौसम ठंडा हुए तो एक से दो घंटे सो सके।नींद पूरी न होने से सुबह ड्यूटी जाने में भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।गैर सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज काफी हद तक बाधित रहा।जिन कार्यालयों में जनरेटर लगे थे वहां तो काम हो सके।लेकिन अन्य स्थानों पर कामकाज ठप रहा।रविवार को लगातार बिजली न रहने से पीने के पानी संग दिन चर्या की जरूरत के लिए लोगों केे हैंड-पंपो पर लाइन लगानी पड़ी है।

क्या कहते हैं,अधिकारी

बिजली विभाग के जेई भुवनेश्वर ने कहा की शनिवार और रविवार को तेज वर्षा के कारण रजौली क्षेत्र के कई जगह इंसुलेटर जल गया एवं टूट गया है।जिसके कारण से बिजली बाधित रहा है।33 हजार वोल्ट लाइन का तार टूट जाने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।तार जोड़ लिया गया है।लेकिन उसमें करंट प्रवाहित नहीं हो पा रहा है।गड़बड़ी ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग की जा रही है।फाल्ट मिलते ही आपूर्ति बहाल की जाएगी।