: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर और मैट्रिक के नतीजों की घोषणा काफी पहले कर चुका है. ऐसे में अब वैसे छात्रों को एक और मौका देने जा रहा है, जो इस बार मैट्रिक की परीक्षा में फेल हो चुके हैं. जानकारी के अनुसार, वैसे छात्र जो मैट्रिक के परीक्षा में एक या दो विषय में फेल हुए हैं, उनके लिए कंपार्टमेंटल परीक्षा ली जाएगी. इसके लिए रजिस्ट्रेशन आज यानि 12 अप्रैल से शुरू हो चुका है.
वहीं, बीएसइबी ने रजिस्ट्रेशन कराने के लिए फीस तय की है. एक या दो विषय में फेल छात्र 850 रूपए देकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इधर, ने छात्रों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. किसी भी परेशानी होने पर छात्र इन नंबरों पर पर संपर्क कर सकते हैं.
ये हैं हेल्पलाइन नबंर- 0612-2232074 0612-2232257 0612- 2232239
छात्र दिए गए उपर्युक्त नबंर पर संपर्क कर अपनी परेशानी बता सकते हैं. बता दें कि इस बार मैट्रिक की परीक्षा में 78.17 फीसदी छात्र-छात्रा सफल हुए हैं.वहीं, साल 2021 की परीक्षा में 16 लाख 54 हजार 171 छात्र-छात्रा बैठे थे. जिसमें से 3 लाख 60 हजार 655 फेल हो गए थे.
जानकारी के अनुसार, मैट्रिक की परीक्षा में 4 लाख 13 हजार 87 छात्र-छात्रा फर्स्ट डिवीजन से पास हुए थे, जबकि 5 लाख 615 सेकेंड डिविजन से पास हुए थे. इसी तरह से थर्ड डिविजन करने वालों की संख्या 3 लाख 78 हजार 980 थी.