मुख्यमंत्री भिक्षावर्ती निवारण योजना के तहत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा कंबल का वितरण

नालंदा राजगीर
जनादेश न्यूज़ नालंदा
राजगीर : आज मुख्यमंत्री भिक्षावर्ती निवारण योजना के तहत जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग तथा बुनियाद केंद्र राजगीर के द्वारा भीक्षुकों, गरीब,अनाथों के बीच रजगीर के ब्रह्म कुंड के आस – पास के इलाकों में कंबल वितरित किया गया।लगभग 50 लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया।
सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग नालंदा ने अपने हाथों से गरीबों के बीच कंबल वितरित किया।
मौके पर बाल संरक्षण पदाधिकारी,ब्रजेश मिश्रा,केंद्र प्रबंधक सुशांत दे,डी पी एम बुनियाद उपमा रानी तथा सामाजिक सुरक्षा कोषांग के शशि शर्मा भी उपस्थित थे।
मुख्य मंत्री भिक्षा निवृति योजना के तहत गरीबों,लाचारों के बीच कंबल वितरण के बीच कंबल वितरण की योजना होती है।
सामाजिक सुरक्षा कोषांग नालंदा के तरफ से सभी अनुमंडल कार्यालय से सक्षम द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे राशि से भी कंबल वितरित कराए जा रहे हैं।