मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूर्व विधायक ने बताया लोकतंत्र का सर्वश्रेष्ठ नेता।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
जमुई (जिला सवांददाता संजय कुमार की रिपोर्ट )
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जदयू का पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अंग क्षेत्र के जदयू नेता सह चकाई के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने कहा कि बिहार ही नहीं देश की राजनीति का यह ऐतिहासिक अवसर है। देश में जो राजनीतिक स्थिति है, उसके मद्देनजर नीतीश जी जैसे बेदाग उज्ज्वल छवि के राजनीतिज्ञों का राजनीति के सूने आकाश में चमकना, आमलोगों का जनतंत्र में भरोसा जगाता है।लोगों को बताता है कि अभी भी लोकतंत्र सर्वश्रेष्ठ है, इसका कोई विकल्प नहीं है। इसमें ही एक वैद्य का बेटा देश की जनसंख्या के हिसाब से दूसरे सबसे बड़े राज्य का सबसे लंबे अर्से तक मुख्यमंत्री रहते हैं। 11 करोड़ की आबादी वाले राज्य जो अंधकार, अविकास, अनियमितता, अनाचार के गर्त में डूबा था। उसमें उन्होंने जगाया, उम्मीद, आशा और आकांक्षा पैदा किया।आज जो बिहार है उसमें 14 वर्ष पूर्व की स्थिति को समझना अकल्पनीय है। लिहाज़ा अगर आपको 2005 के बाद आपके नजरिये का विस्तार हुआ है तो आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते कि तब क्या स्थिति थी? उस वक्त तो बहुत सारे गांव में आप जा भी नहीं सकते थे, न पुल था, न सड़क थी। बिजली तो राजधानी में घंटों गायब रहती थी तो गांव की हालत क्या होगी? समझा जा सकता है। कानून-व्यवस्था तो अंधेर कानून, जिसकी लाठी उसकी भैंस के तर्ज पर चल रहा था। नरसंहार हो जाते थे, पीड़ित परिजन न्याय की फरियाद भी नहीं कर पाते थे। क्या आज किसी जिले, इलाके में किसी का गुंडाराज चलता है? किसी बड़े-से-बड़े माफिया, बाहुबली का कहीं कोई अभ्यारण्य है? किसी को मुख्यमंत्री आवास से संरक्षण मिल सकता है! बिल्कुल नहीं, यही है माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का असर। यह शक्ति उन्हें जनतंत्र से ही तो मिली है।तब हॉस्पिटल, स्कूल की दशा तो दयनीय थी। वैसे भी प्रखंड में एक-दो हाई स्कूल एवं हर पंचायत में एक-आध मध्य विद्यालय हुआ करते थे। अब हर पंचायत में 10+2 स्कूल बन रहे हैं। गांव में अनिवार्य रूप से मध्य विद्यालय हैं। हॉस्पिटल तो सिर्फ नाममात्र के थे, अभी तो पटना से लेकर सुदूरवर्ती इलाके तक अस्पताल नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं। बच्चों का टीकाकरण नियमित हुआ। लोग जगे हैं, हक-हकूक जानने लगे हैं। यह सब एक व्यक्ति की इच्छाशक्ति के दम पर हुआ। उनका नीतीश कुमार है। वह राष्ट्रीय राजनीति की धुरी बनेंगे तो अवश्य देश का भला होगा, बिहार आगे बढ़ेगा। अपने राज्य को और अवसर मिलेगा। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को पुनर्निर्वाचन पर हार्दिक अभिनंदन! जदयू के सभी साथियों को बधाई!