मुखिया ने दी मृतकों को कबीर अंत्येष्टि की राशि

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर (अजित कुमार यादव): प्रखंड के रतनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 06 निवासी बसंती देवी का तड़के सुबह आज निधन हो गया वो 70 वर्ष के थी। उनके इस आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही रतनपुर पंचायत के मुखिया राजेश सिंह ने रतनपुर बैंक मोड़ जाकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया व इस दुख की घड़ी में ईश्वर से उनके आत्मशांति की कामना की। वहीं मौके पर परिजनों से कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में आपके साथ हूं। वहीं इस दौरान मुखिया श्री सिंह ने दिवंगत बसंती देवी के पति नंदलाल राम को मृतक के दाह संस्कार हेतु कबीर अंत्योष्टि योजना अन्तर्गत 3000 रुपये की राशि प्रदान किया। इस अवसर पर मुखिया श्री सिंह के साथ ग्रामीण बिनोद पांडेय, सुखदेव राम, शंभु राम, दिनेश राम, बच्चन रजक, राजेन्द्र राम और मृतक के परिवार के अलावे दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।