मुंगेर रत्न पुरस्कार-2019 के पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जमुई
जनादेश न्यूज़ मुंगेर
जमालपुर (गौरव कुमार मिश्रा) : यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड व परिवर्तन क्रांति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 03 दिसम्बर 2019 को मुंगेर जिला स्थापना दिवस के अवसर पर “मूंगेर रत्न पुरस्कार-2019” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज बड़ी दरियारपुर स्थित यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड के कार्यालय में ‘ पोस्टर विमोचन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पोस्टर विमोचन यूथ इंडिया डेवलपमेंट फाउंडेशन बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार यादव,ग्रीन लेडी ऑफ बिहार जया देवी, महिला सेल के अध्यक्ष अंजली यादव, सदस्य मुकेश कुमार, परिवर्तन कांर्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव, मेडकॉन्ट्रा फाउंडेशन के सचिव डॉ मनीष कुमार, बोर्ड के दरभंगा जिला संयोजक कृष्ण कुमार यादव तथा मुकेश कुमार के हाथों किया गया। बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि मुंगेर के प्रतिभाओं को मंच देने के लिए यह कार्यक्रम करवाया जा रहा है। मुंगेर रत्न पुरस्कार को कुल 13 कैटेगरी में बांटा गया है। इनमें समाज सेवा, शिक्षा, साहित्य, स्वास्थ्य, व्यवसाय, मिडिया, सांस्कृतिक, दिव्यांग, संगीत, फैशन एण्ड आर्किटेक्ट मुख्य है। इसके लिए बोर्ड के द्वारा नोमिनेशन ओपन कर दियागया है। इस दौरान कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे अभिषेक यादव ने बताया कि यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड हमेशा से ही प्रतिभाओं को एक मंच देने का कार्य किया है और भविष्य में भी हमारा यह प्रयास जारी रहेगा।