माँ  नेतुला मंदिर कुमार में उमड़ पड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सिकंदरा (प्रवीण कुमार दुबे) : हर वर्ष की तरह फिर एक बार कुमार गांव में माता के दरबार में कष्टी देने वाले लोगों की भीड़ लगी हुई हैं। लोगो का मानना है कि कष्टी देने से माता का आशिर्वाद मिलता है यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है और अनेको बाते सुनने को अक्सर मिलते रहता है। मां नेतुला मंदिर कुमार के नाम से प्रसिद्ध कुमार का नेतुला मंदिर पुरे गांव के साथ साथ पूरा सिकंदरा इलाका भक्तिमय दिख रहा है। नवरात्रा के दोरान नौ दिनो तक यहा लगा मेला श्रद्धालुओं के लिए खास होता है। प्रत्येक दिन सुवह शाम माता दुर्गा का पाठ करने के बाद सुवह का 11 बजे ओर साम 7 बजे भव्य आरती का आयोजन होता है। जिसका गुंज कुमार गांव के अलावे आस-पास के क्षेत्र में भी मन्त्रमुग्ध हो जाता है। मां नेतुला मंदिर न्यास समिति के सचिव कृष्णनंदन सिंह, मंदिर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया हरदेव सिंह, पैक्स अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, पंचायत के मुखिया रिशु सिंह, भोला प्रसाद सिंह, मुनेश्वर सिंह, संजय सिंह आदी लोगो ने बताया की यहा पर 8 से दस हजार श्रद्धालु प्रत्येक दिन कष्टी देते है। जिसमें चार हजार महिला सिर्फ फल पर ही नौ दिनो तक रहते है