मसौढ़ी में आर्यभट्ट परिवार मंच के द्वारा पत्रकार बंधुओं को किया गया सम्मानित

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
मसौढ़ी : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मंगलवार को मसौढ़ी मे आर्यभट्ट परिवार मंच के अध्यक्ष डॉ एमके मंगल के द्वारा मसौढ़ी दुल्हन उत्सव हाँल में पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सभी को माला पहनाकर और अंग वस्त्र और पेड़ प्रदान कर सम्मानित किया। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर सभी सम्मानित पत्रकार व छायाकार बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में मीडिया कर्मियों की भूमिका अहम होता है। पत्रकार देश में सकारात्मक जनमत निर्माण करते हैं। पत्रकारिता ही समाज के लिए नई दिशा व दशा तय करने में निर्णायक भूमिका निभाती है।अखबार व पत्र-पत्रिकाएं आमजनों की आवाज को बुलंद करने का काम करती है। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। समाज में मीडिया कर्मियों को अत्यधिक प्रतिष्ठा मिलती है। हमारे देश के साथ-साथ सभी देशों में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। पत्रकार अपनी कलम से समाज को सुरक्षा प्रदान करते हैं। स्वतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पत्रकारों की सुरक्षा जरूरी है। इस मौके पर मुख्य पार्षद रानी कुमारी एसडीएम अनिल सिन्हा डॉ एमके मंगल नागेंद्र नाथ शर्मा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रासबिहारी दुबे भाग 19 जिला पार्षद उपेंद्र बिंद पूर्व प्रमुख रामाकांत रंजन एवं आर्यभट्ट परिवार मंच के सभी सदस्यों ने भी पत्रकारों को सम्मानित कर पत्रकारिता पर अपने विचार प्रकट किए।