मसौढ़ी पुलिस ने शनिवार को अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ सघन छापामारी किया इस अभियान में मसौढ़ी प्रखंड के नागस्थान में दर्जन से ज्यादा शराब भट्टी को नष्ट किया गया लगातार मसौढ़ी पुलिस शराब माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है हालांकि मसौढ़ी पुलिस ने शराब भट्टी तोड़ते वक्त सैकड़ों लीटर महुआ शराब को नष्ट किया गया शराब माफिया पर नकेल कसने को लेकर मसौढ़ी पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में शराब कारोबारियों को धर दबोचा मिली जानकारी के अनुसार नागस्थान के अनिल कुमार को पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ धर दबोचा मसौढ़ी पुलिस ने बताया कि चिन्हित जगह पर अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ सघन अभियान चलाया इस अभियान में डेढ़ दर्जन से ज्यादा शराब भट्टी को नष्ट किया है एक बार फिर से मसौढ़ी पुलिस ने शराब कारोबारियों के खिलाफ जगह-जगह जाकर कार्रवाई कर रही है