मलमास मेला 2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज, डीएम कुंदन कुमार ने की समीक्षा बैठक

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 को श्री कुंदन कुमार, जिला पदाधिकारी, नालन्दा की अध्यक्षता में मलमास मेला 2026 के अवसर पर ब्रह्मकुंड परिसर में स्थित मंदिर एवं पवित्र कुंड के रंग-रोगन, मरम्मती एवं समग्र सौंदर्यीकरण कार्य प्रगति हेतु पर्यटन विभाग के संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
जिला पदाधिकारी महोदय ने मलमास मेले के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को रेखांकित करते हुए पर्यटन विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्रह्मकुंड परिसर को श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक, स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि जिले के पर्यटन को बढ़ावा देने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।
समीक्षा के दौरान मंदिर परिसर की दीवारों के रंग-रोगन, कुंड की साफ सफाई एवं मरम्मती, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा, शौचालय व्यवस्था तथा यात्री सुविधाओं को सुदृढ़ करने के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं।
उन्होंने कहा कि मलमास मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मलमास मेला के अवसर पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, यातायात व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि मलमास मेला के दौरान पर्यटकों/ श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु मिस्ट कुलर , पंखा, पानी का फव्वारा, आपातकालीन प्रवेश एवं निकास द्वार, भीड़ तंत्र पर नियंत्रण हेतु जीक जैग का निर्माण, बेहतरीन लाइटिंग, दीदी की रसोई , मेडिकल टीम, नियंत्रण कक्ष, क्लॉक रूम आदि की समुचित व्यवस्था की गई है ।
उन्होंने कहा कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी तथा प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी, ताकि सभी तैयारियां ससमय पर पूर्ण हो सकें।
उन्होंने कहा कि कि मलमास मेला 2026 को सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे जिले की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ किया जा सके।
इस अवसर पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता ,श्री चन्दन चौहान महाप्रबंधक पर्यटन निगम, श्री रामानुज प्रसाद, कार्यपालक अभियंता ,श्री गौरव कुमार प्रबंधक होटल &लीज, श्री दीपक कुमार, प्रबंधक रोपवे, श्री शेष राम वर्मा , सहायक अभियंता उपस्थित थें।