बिहार पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारियों का त्रिवार्षिक चुनाव सम्पन्न संजय बने जिला अध्यक्ष ,जबकि जग्गनाथ बने जिला सचिव

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : रविवार को पुलिस लाइन प्रांगण में बिहार पुलिस एसोसिएशन शेखपुरा का चुनाव संपन्न हुआ । चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में
जमुई जिला बिहार पुलिस एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह उपस्थित थे। एसोशिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव में सभी पदों पर पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध और आपसी सहमति से हुआ। एसोसियेशन के जिला अध्यक्ष पद से संजय कुमार रावत उपाध्यक्ष पद से जगन्नाथ महतो सचिव पद से शंभू पासवान कोषाध्यक्ष पद से उमेश कुमार सिंह एवं संयुक्त सचिव पद से अजय कुमार को निर्विरोध घोषित किया गया । मालूम हो कि एसोसियेशन के नए जिला अध्यक्ष संजय कुमार रावत सहायक पुलिस अवर निरीक्षक पद पर चेवाडा थाना में पदस्थापित है। जबकि एसोसियेशन के नए जिला सचिव शम्भू पासवान जिला के करंडे थाना में एएसआई पद पर तैनात हैं। हलांकि एसोसिएशन के निर्वाचित सभी अधिकारी इस बार एएसआई स्तर के है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके समर्थकों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया।