बाजार समिति में लगी आग का निरीक्षण करने पहुंचे बिहारशरीफ अनुमंडल पदाधिकारी  

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बाजार समिति में आग लगने के कारण लगभग 25 अस्थायी कच्चे दुकानों को क्षति हुई है। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा इन दुकानों का जायजा लिया गया और प्रभावित लोगों से क्षति के बारे में जानकारी ली गयी।  आग लगने के मुख्य कारण की जांच की जा रही है मगर संभावना लापरवाही प्रतीत हो रही है।
इनमें से कुछ दुकानदारो द्वारा बताया गया कि कुछ लोगों के सावधानी के अभाव में कई बार इस तरह की घटना घट जाती है। पूर्व में भी दुकानों में आग लग गयी थी।  अस्थाई रूप से बने हुए दुकान अति संवेदनसील होते हैं और वो आसानी से आग पकड़ लेते हैं।इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने बाजार समिति में चल रहे कामों के बारे में लोगों को बताया कि नए सिरे से स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बाजार समिति का निर्माण किया जा रहा है। 
साथ में हीं अनुमंडल पदाधिकारी ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरक्षण किया। साथ में हीं अनुमंडल पदाधिकारी ने स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरक्षण किया। 
स्मार्ट सिटी के ceo ने बताया कि प्रशाशनिक भवन का कार्य शुरू हो गया है। कुछ निजी गोदाम बने हुए हैं जिनके कारण विलंब हो रही है। इन गोदाम संचालक को गोदाम खाली करने के लिए फाइनल नोटिस किया जा चुका है। 
साथ हीं नए दुकानों का भी निर्माण चालू हो चुका है।
किसान भवन के निर्माण कार्य प्रगति पर है। बाजार समिति परिसर में बन रहे दूकान का भी निरिक्षण किया गया जिसमें 40 दूकान का प्लिंथ लेवल तक कार्य हो गया है। स्मार्ट सिटी के उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि मार्च 2022तक 60 दूकान पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। पूल निर्माण विभाग से उपस्थित अभियंता को निर्देश दिए गए की निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कर ली जाय।