बलपूर्वक किशोरी के साथ दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा / अरियरी : जिले के अरियरी प्रखण्ड अंतर्गत सनैया गांव में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस रेप के मामले के आरोपी रामप्रवेश कुमार उर्फ निरंजन को गिरफ्तार कर ली। जो कि उसी गांव के निवासी सुबोध महतो का पुत्र बताया गया है। घटना के सम्बंध में पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस बाबत महिला थाना अध्यक्ष यशोदा कुमारी ने बताया कि सनैया गांव की एक विधवा महिला की किशोरी पुत्री बृहस्पतिवार की शाम सब्जी तोड़ने खेत पर गई थी। तभी अचानक वर्षा आ जाने के कारण वह समीप के एक पेड़ के नीचे छुपने चली गई। जहाँ गांव के ही युवक रामप्रवेश पहले से खड़ा था। किशोरी को अकेली देख वह उसे बलपूर्वक नदी के किनारे अपने साथ लेते चला गया और उसके साथ बलपूर्वक दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर युवक ने किशोरी के साथ मारपीट भी की।घटना के दौरान किशोरी वेहोश हो गई और युवक उसे छोड़कर भाग निकला। जब किशोरी को होश आया तब शाम ढल चुकी थी। घर किसी तरह भटकते हुए वापस आने के बाद किशोरी ने सारी कहानी अपनी माँ को कहकर रोने लगी। घटना की सूचना अरियरी थाना पुलिस को मिली। पुलिस गांव पहुँचकर किशोरी को अपने साथ लाकर इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करवा दी। इसके बाद पुनः पुलिस गांव में छापामारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर ली।