बनियाविगहा  में जलछाजन के तहत कार्यशाला का किया गया आयोजन

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
गोविंदपुर :- गोविंदपुर प्रखंड के  पंचायत बनिया विगहा पंचायत के सामुदायिक विकास भवन बनिया विगहा में भूमि संरक्षण नवादा के तत्वाधान में डब्ल्यू डीटी कुमारी बेबी सिन्हा के अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला का मुख्य अतिथि के रुप में स्थानीय मुखिया श्रीमती मंजुला देवी रही । कार्यशाला के दौरान जीविका दीदी तथा जलछाजन समूह कि महिलाओं के साथ बैठक कर जल छाजन के बारे में बिस्तर पुर्वक चर्चा किया गया।
जिसमें मुखिया मंजुला देवी ने जीविका समूह एवं जल छाजन समूह को पोषित हेतु  2 लाख 50 हजार रुपए का पी एफ एम एस देकर सभी को सशक्त होने एवं आर्थिक मजबूत होने का संदेश  दी। वहीं सहायक भूमि संरक्षण पदाधिकारी कौआकोल के द्वारा महिलाओं को कम पूंजी में अधिक आमदनी करने कि जानकारी विस्तार पूर्वक दिया
तथा कम पुंजी लगाकर अधिक आमदनी करने के लिए बताया।मौके पर रॉकी जीविका समूह तथा महाशक्ति जीविका समूह एवं सरस्वती जल छाजन समूह की दर्जनों महिला मौजूद थीं।
नवादा से रामजी प्रसाद के साथ कन्हाई चौधरी कि रिपोर्ट