फतुहा में शराब पकड़ने गये पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव

पटना
जनादेश न्यूज़ पटना
फतुहा (एस एस केशरी) : नदीथाना क्षेत्र के कृपाल टोला में गुरुवार को अहले सुबह शराब पकड़ने गयी पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया.जिसमें पुलिस गाड़ी के सीसे फुट गये वही एक पुलिसकर्मि घायल हो गया.पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी और देशी शराब बरामद किया है.                                                                                                  जानकारी के अनुसार गुरुवार की अहले सुबह  नदी थाना की पुलिस को  गुप्त सूचना मिली थी की कृपालटोला में एक 407 भान गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब उतारा जा रहा है पुलिस ने छापेमारी की तो सूचना सही थी लेकिन पुलिस के देखते ही शराब माफिया और उसके परिवार सहित ग्रामीण पुलिस पर पथराव करने लगे जिसमें पुलिस गाड़ी के सीसे फुट गये.और एक सिपाही  सूर्यनारायण मंडल घायल हो गया और पुलिसक्रमीओं को भी हलकी चोटे लगी है लेकिन पुलिस ने भी भारी संखया में पुलिस बल को बुलाकर पूरे गांव को घेर कर छापेमारी की और घरों में सर्च अभियान चलाया. जिसमें 407 गाडी, 35 काटून विदेशी शराब, 200लीटर देशी शराब सहित तीन महिला गणिता देवी,सरिता देवी,सीमादेवी को गिरफ्तार है वही एक दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस के अनुसार रविन्द्र राय और उसके परिजन शराब उतार रहे थे.