प्रशासनिक पदाधिकारियों ने बांटा गरीबों के बीच राशन वरीय उपसमाहर्ता अमित कुमार और सीओ रविशंकर पांडेय वितरण कार्य में थे जुटे

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। नगर क्षेत्र से सटे वाजिदपुर गांव में जिला प्रशासन द्वारा गरीब और असहाय लोगों के बीच राशन वितरण किया गया। वरीय उप समाहर्ता अमित कुमार, अंचलाधिकारी रवि शंकर पांडे के नेतृत्व में गांव के लगभग 70 लोगों के बीच राशन पैकेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता मो शकील अहमद ने प्रशासन की मदद की। प्राप्त जानकारी में बताया गया कि अल्पसंख्यक बहुल इस गांव में रमजान को लेकर लोगों को सूखे राशन का पैकेट दिया गया। इस पैकेट में चावल,आटा, सरसों का तेल, दाल, आलू, प्याज सहित अन्य आवश्यक सामग्री शामिल है। इस संबंध में कई सामाजिक संगठनों ने जिला प्रशासन से लॉक डाउन के कारण लोगों के बीच राहत सामग्री वितरण करने की मांग की थी। लंबे समय से चल रहे लोग डाउन के कारण लोगों के रोजगार बंद हो जाने के कारण बड़ी संख्या में गरीबों और असहायो के बीच आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।