पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने किया प्रेस वार्ता का आयोजन

नालंदा बिहार शरीफ
जनादेश न्यूज़ नालंदा
बिहारशरीफ : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार शरीफ के सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा कि इससे किसी भी नागरिकता को खतरा नहीं है। यह देश के हित में है ।पूरे देश में इसके खिलाफ बेवजह भ्रम जाल फैलाया जा रहा है ।पूर्व मंत्री ने कहा कि भारतीय मुसलमानों में भय व्याप्त कर विपक्ष हतास की राजनीति कर रही है। विपक्षी दल बिहार में इसके विरोध में प्रदर्शन कर पत्थरबाजी, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान और आम आदमी के रोजगार को तहस-नहस करने में लगा हुआ है। देश में हमले हो रहे हैं। इसके कारण करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। मौके पर इस्लामपुर के पूर्व विधायक राजीव रंजन के अलावे कई भाजपा नेता मौजूद थे ।