रजौली (नवादा) पटना-रांची रोड एनएच 20 पर शुक्रवार की दोपहर में परमपुर गांव के निवासी इंद्रजीत राजवंशी रजौली के स्टेट बैंक से 50 हजार रुपया निकाल कर अपने घर जा रहे थे।तभी दो बाइक सवार युवक अमांवाँ मोड़ के समीप टेंपो में हम बैठे थे।उसी टेंपो से दो पैसेंजर उतरने लगे उन्हें उतारने के लिए हम जगह दिए और रोड किनारे खड़ा हुए इतना ही देर में दो बाइक सवार युवक वहां पर पहुंचे और मेरे कमर में पिस्टल सटा दिया और मेरे हाथ में रहे थैला छीन लिया।जिसमें मेरा चेक बुक,पैन कार्ड और निकासी की गई 50 हजार रुपया था।पैसा छीन कर दोनों युवक बाइक से तेज रफ्तार से रजौली की तरफ भागा है। इंद्रजीत राजवंशी ने बताया कि अपनी पोती के शादी के लिए वह पैसा बैंक से निकलकर घर ले जा रहे थे।इस घटना के बाद उन्होंने रजौली थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराकर न्याय की गुहार लगाया है।