पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने शेखपुरा जजशिप के कई योजनाओं का किया विधिवत उद्घाटन

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : बुधवार की देर शाम पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल शेखपुरा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने जिला परिवार न्यायालय और मध्यस्थता भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने न्यायालय परिसर में बनाए गए पालना घर भी उद्घाटन किया। पालना घर मे मुकदमा लड़ने आने वाले महिलाओं और उनके बच्चों के लिए सभी प्रकार के मनोरंजन और ठहरने की व्यवस्था मौजूद है। उनके साथ पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ए अमानुल्लाह, राजीव रंजन प्रसाद, मोहित शाह, शेखपुरा के निरीक्षी न्यायाधीश मधुरेस प्रसाद भी साथ रहे। पटना से यहां पहुंचने पर मुख्य न्यायाधीश को जिला प्रशासन और जिला न्यायालय द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया गया। यहां पहुंचते ही मुख्य न्यायाधीश जिले के प्रसिद्ध गिरिहिंडा पहाड़ पर स्थित कामेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजा आराधना की। पहाड़ के ऊपर से संध्या के समय शेखपुरा अवलोकन किया । इस मनोरम दृश्य देखकर काफी गदगद हुए। उनके स्वागत के लिए जिला जज राजकुमार जिलाधिकारी सावन कुमार, एसपी कार्तिकेय शर्मा सहित सभी न्यायिक पदाधिकारी और जिला विधिक संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार महासचिव विनोद कुमार सिंह उपाध्यक्ष चंद्रमौलेश्वर प्रसाद यादव सहित अन्य शामिल रहे।पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम को लेकर यहां तैयारियां कई दिनों से युद्ध स्तर पर की जा रही थी । जिला प्रशासन और पुलिस के साथ-साथ पूरा न्याय प्रशासन उनके अगवानी में लगा हुआ था। इस अवसर पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। सरकारी अतिथि शाला से लेकर न्यायालय तक कदम कदम पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मुख्य न्यायाधीश का स्वागत गाजे – बाजे के साथ किया गया। उनके गुजरने वाले मार्गों पर कालीन बिछाया गया था। कार्यक्रम स्थल पर अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल मौजूद रहा। गौरतलब है कि पटना उच्च न्यायालय के कई मुख्य न्यायाधीश यहां का दौरा कर न्यायालय कार्ड में सुधार के लिए प्रयास करते रहे हैं। न्यायालय कार्य की व्यस्तता के कारण उद्घाटन कार्यक्रम देर शाम आयोजित किया गया।