शेखपुरा : न्याय के लिए महिला अपने चार बच्चो के साथ भटक रही है। पीड़ित महिला विनीता देवी जिले के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के मह्ब्ब्तपुर गाव की रहने वाली है। अपने ससुराल वालो द्वारा घर से निकाले जाने के बाद उसने जिलाधिकारी को न्याय की गुहार लगते हुए आवेदन दिया था। 12 तारीख को आवेदन दिए जाने के बाद भी उसे अभी तक न्याय नहीं मिला। उसे नहीं अभी तक कोई ठौर ठिकाना ही मिल पाया है। इस संबधं में पिछले कई दिनों से स्टेशन के प्लेटफोर्म पर रह रही महिला ने बताया की उसके पति अपनी पहली पत्नी के साथ दिल्ली में रहते हैं। इस बीच उसके ससुराल वालो सास, ससुर, देवर आदि ने ससुराल से बेघर कर दिया है। महिला के बताया कि उसका नैहर जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड के पानापुर हैं। उसके पति ने पहली पत्नी से संतान नहीं होने पर सभी की सहमति से शादी रचाई थी। अब वह ससुराल से बेघर होकर इधर उधर भटकने को मजबूर है।