नेनुआ तोड़ने के दौरान कुआँ में गिरने से मौत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखोपुरसराय : प्रखण्ड के अम्बारी गांव में नेनुआ की सब्जी तोड़ने के दौरान बांस की सीढ़ी से पाँव फिसलने के 48 वर्षीय रंजय सिंह की मौत बगल के कुआं में गिरने से हो गई। सूत्रों ने बताया कि मकान के दीवार से लगाकर बांस की सीढ़ी पर चढ़कर वे नेनुआ की सब्जी लत से तोड़ रहे थे। तभी अचानक सीढ़ी से पाँव फिसल जाने से वे बगल के कुआँ में जा गिरे और उनकी मौत कुआँ में ही हो गई। बाद में ग्रामीणों की सहायता से उनकी लाश को कुआँ से निकाला गया। वे अम्बारी निवासी स्व गिरिजा सिंह के दामाद थे। जबकि मृतक का मूल जन्मस्थान निकटवर्ती नवादा जिला में पड़नेवाले वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सौर दरियापुर गांव में है। अम्बारी गांव में उनका ससुराल था और ससुर को पुत्र न रहने के कारण वे यहीं बस गए थे। उनके आकस्मिक निधन पर अम्बारी पंचायत के पूर्व मुखिया झँटू सिंह ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।