नालंदा जिला जद (यू0) अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन पर शोक

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नेटवर्क
 पटना : बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा जिला जद(यू0) अध्यक्ष सियाशरण ठाकुर के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
 मंत्री  श्रवण कुमार ने अपने शोक संवेदना में कहा है कि स्व0 सियाशरण ठाकुर दल के समर्पित कार्यकर्ता थे। दल के कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। क्षेत्रीय स्तर पर दल के कार्य कलापों में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे तथा उन्हें सौंपी गयी जिम्मेवारी को वे गहरी दिलचस्पी एवं लगन के साथ निष्पादित करते थे।
राजनीतिक कार्यों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। अपने लगन, योगदान कार्यकलाप एवं कार्यशैली के कारण स्व0 सियाशरण ठाकुर समाज के सभी वर्गों में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक क्षेत्र एवं सामाजिक क्षेत्र के साथ-साथ जद (यूनाइटेड) को अपूरणीय क्षति हुई है।
 श्रवण कुमार ने इस दुःख की घड़ी में उनके शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की है।