नवरात्रि के शुभअवसर पर दुर्गा मंदिर परिसर से कन्याओं व महिलाओं द्वारा निकाली गयी कलश शोभायात्रा

जमुई
जनादेश न्यूज जमुई
सोनो (सरोज कुमार दुबे ) : शुक्रवार को प्रखंड के अगहरा मंदिर परिसर से सैकड़ों कन्याओं व महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा माँ दुर्गा मंदिर परिसर से चलकर विभिन्न गांवों से गुजरते हुए लालीलेवार पंचायत के भेलवा काली मंदिर के पास बंदरमारी नदी घाट से बैद्धिक मंत्रोच्चारण के साथ शुद्ध जल भरकर लेकर गन्तव्य स्थान पर पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान रास्ते में कन्याओं व महिलाओं को फल ,सरबत आदि दिया गया । कलश यात्रा के दौरान पूरा मार्ग माँ की जयकारों से गुंजायमान रहा। अगहरा गांव के निवासी स्व ०सुकदेव रजक ने सुदूरवर्ती क्षेत्र में लोगों के लिए यहां प्रतिमा का निर्माण कर मां की पूजा की शुरुआत की थी जिसमें ग्रामीणों ने भी अहम रोल अदा की थी। सुकदेव रजक की मृत्यु के बाद पूर्व मुखिया नकुल यादव ने अपने देखरेख में कमिटी निर्माण कर भव्य पूजा शुरुआत की। पूजा कमिटी के अध्यक्ष जितेंद्र स्वर्णकार ने बताया है कि ग्रामीणों के सहयोग के साथ प्रशासन का सहयोग मिलने से प्रत्येक वर्ष भव्य पूजा होती है। पंडित दीपक कुमार पाण्डेय ने बताया है कि इस मंदिर की विशेषता है कि यहां बकरे की बलि नहीं होती है। पंडित श्याम सुंदर पाण्डेय ने बताया है कि जो भी लोग सच्चे दिल से माँ को याद करते हैं उनके मन की मुराद पूरी हो जातीहै। इस पूजा के आयोजन में विजय साह वीरेंद्र साह, युगल रजक संजय यादव नरेश यादव, आशीष रजक, पंकज रजक, मंटू साह लखन साह, अनील साह,संजय कुमार गुप्ता, चंदन साह, नीरज कुमार, विकास कुमार, दिनेश रजक आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं।