शेखपुरा। एक साल पहले होली के दौरान मारपीट करने और दलित उत्पीडन के मामले में फरार आरोपी कन्हैया यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर की।छापामारी का नेतृत्व अनुसूचित जाति थाना के थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अजय कुमार ने की। गिरफ्तार युवक बुधौली मुहल्ला निवासी मनोज यादव का पुत्र है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पुलिस को बराबर चकमा देकर निकल भागने में सफल हो रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले के अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।