शेखपुरा : जिले में कोरोना का कहर थमने लगा है। जिले में अब कोरोना के कुल 112 सक्रिय संक्रमित रह गए है। वे सभी बेहतर तरीके से इसे मात देने में लगे है। जिले में सक्रिय संक्रमितो का दर एक प्रतिशत से भी कम 0.86 प्रतिशत रह गया है। जिले में अभी तक 4438 लोग कोरोना को मात दे चुके है। कोरोना का रिकवरी रेट यहाँ 96.84 प्रतिशत हो गया है। 10 लोगो ने रविवार को कोरोना को मात दिया है। जिले में दूसरे लहर में तेज़ी से संक्रमितो की संख्या 4585 पार कर गयी है। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र में मात्र एक संक्रमित रह गए हैं। वे घर पर रहकर इसे मात देने में लगे हैं। वहीँ कोरोना से स्वस्थ्य होने वालो की संख्या में वृद्धि के तहत शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में अब 07 सक्रिय संक्रमित बचे है। इसी प्रकार सदर प्रखंड शेखपुरा में सबसे ज्यादा 38 संक्रमित है। जबकि अरियरी प्रखंड क्षेत्र में यह संख्या 22 है। 16 संक्रमित बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में स्वस्थ्य लाभ कर रहे हैं, जबकि चेवाडा क्षेत्र में यह संख्या 12 है। जिला मुख्यालय के जकह्राज स्थान स्थित कोविड केयर सेंटर पर भी 15 कोरोना के गंभीर लक्षण वाले संक्रमित इलाजरत है। स्वस्थ्य विभाग जल्द ही जिला को कोरोना मुक्त करने के अभियान में जुटा हुआ है।