डीएम योगेंद्र सिंह ने बी के सिन्हा नव उत्क्रमित विद्यालय नेहूसा,हरनौत का किया निरीक्षण 

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
जिला पदाधिकारी नालंदा योगेन्द्र सिंह द्वारा हरनौत प्रखंड के बी के सिन्हा नव उत्क्रमित विद्यालय नेहूसा का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के समय विद्यालय में कोई भी छात्र उपस्थित नहीं थे।प्रधानाध्यक से पूछे जाने पर बताया गया कि सभी शिक्षक ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु गए हुए हैं। चूंकि सभी शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण चल रहा है इसलिए विद्यालय में छात्रों को छुट्टी दे दी गई है।
जिला पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों को ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का निदेश दिया।