डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा कारखाना निरीक्षक से संबंधित विषयों की समीक्षा बैठक

नालंदा
जनादेश न्यूज नालंदा
 जिला पदाधिकारी नालंदा श्री योगेन्द्र सिंह द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में कारखाना निरीक्षक से संबंधित विषयों की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने कारखाना निरीक्षक से जिले में स्थापित कुल कारखानों तथा खतरनाक कार्य से संबंधित कारखानों की जानकारी ली।
निरीक्षक ने आयुध कारखाने सहित अन्य कारखानों में वैसे कार्यों तथा मशीनरी की जानकारी दी जिसमें दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है।
जिला पदाधिकारी ने वैसे इकाइयों का लगातार निरीक्षण करते रहने का निदेश दिया।
कोल्ड स्टोरेज के निबंधन एवं रिन्यूअल की समीक्षा भी की गई।कृषि से संबंधित मशीनरी बनाने बाली इकाइयों की भी निरीक्षण करने का निदेश दिया गया ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होने से पहले उन्हें जानकारी दी जा सके।
महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र से समन्वय बनाकर नए लगे औद्योगिक इकाइयों की जानकारी लेने के भी निदेश दिए गए।उनसे ए सी पी /सेवांत लाभ तथा लाइसेंस निर्गत की भी समीक्षा की गई।