जेडीयू के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे ललन सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने ललन सिंह के नाम का रखा प्रस्ताव

देश
जनादेश न्यूज़ नेटवर्क
सेंट्रल डेस्क : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है आपको बताते चले कि आज तारीख 31 जुलाई है और आज के दिन जनता दल यूनाइटेड क्या खास दिन है क्योंकि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा आज होने वाली है. और जो इस वक्त की बड़ी खबर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अंदर खाने से सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि मुंगेर से सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे. बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए ललन सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नई राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में ललन सिंह के नाम की हामी भर दिए हैं.
बस कुछ ही क्षणों में औपचारिक रूप से नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी.