जिला प्रशासन ने आयोजित किया भास्कर महोत्सव,डीएम -एसपी ने किया दीप जलाकर उद्घाटन

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : छठ महापर्व के पहले दिन बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन द्वारा भगवन भास्कर महोत्सव का आयोजन किया गया। युवा और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का जिलाधिकारी इनायत खान ने दीप जलाकर उद्धाटन किया। इस अवसर पर एसपी दयाशंकर, एडीएम सत्य प्रकाश शर्मा, जिला परिषद अध्यक्षा निर्मला कुमारी, नगर मुख्य पार्षद कुमकुम भारती और रौशन कुमार सहित बड़ी संख्या में निर्वाचित जन प्रतिनिधि, राजनीतिक पार्टी के सदस्य, जीविका दीदी आदि उपस्थित थी। जिलाधिकारी ने इस आयोजन के माध्यम से लोगो को लोक आस्था के इस त्यौहार का महत्व जन जन तक पहुचाने का आह्वान किया। खासकर बच्चो के बीच इस त्यौहार की मान्यता और पौराणिकता को पहुचाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस त्यौहार में सभी लोग परोक्ष और प्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहते है। इस त्यौहार में सभी लोग सहभागी रहते हैं। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर छठ व्रतियो की सुविधा के लिए किये गए प्रशासनिक कार्यो की भी आमलोगों को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारी और पुलिस को छठ व्रतियो की सुविधा में लगे रहने का निर्देश भी मंच से दिया। बाद में जिला और जिला के बाहर से आये कलाकारों ने छठ से जुड़े और छठ की महिमा का मुक्त कंठ से गान किया। जिले के बाहर से आई महिला कलाकारों ने पंडालो में मौजूद सभी लोगो को झुमने पर मजबूर कर दिया। पंडाल में मौजूद लोग भी छठ गीत कलाकारों के साथ दुहराते देखे गए। कार्यक्रम के आयोजन के लिए समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड में विशाल पंडाल लगाया गया था। वरीय कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य मंच का संचालन कर रहे थे। जबकि प्रभाकर द्ववेदी उन्हें सहयोग कर रहे थे।