जिला पदाधिकारी योगेन्द्र सिंह के द्वारा नगर निकाय की समीक्षात्मक बैठक

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
आज जिला पदाधिकारी नालंदा योगेन्द्र सिंह द्वारा उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर निकाय की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता की गई।
कचड़ा डिस्पोजल के लिए लैंडफिल साइट के मद्दे नज़र जमीन की उपलब्धता की समीक्षा सभी कार्यपालक पदाधिकारियों से की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों से उनके कार्यालय के अधीन उपलब्ध सभी सरकारी जमीनों के म्यूटेशन तथा वंदोवस्ती कराने का निदेश दिया।
सिलाव द्वारा बताया गया कि कचड़ा प्रबंधन हेतु 2 एकड़ 23 डिस्मिल जमीन प्राप्त हुआ है।
हिलसा के द्वारा बताया गया कि निविदा के लिए भेजा गया है वहीं इस्लामपुर के द्वारा बताया गया कि 2.70 एकड़ जमीन प्राप्त हुआ है जिसकी मापी नहीं हो पायी है।
राजगीर के द्वारा बताया गया कि अभी भूमि उपलब्ध नहीं हो पाया है।
एकल उपयोग पॉलीथिन तथा थर्मोकोल पर लगे प्रतिबंध को उचित तरीके से लागू करने के लिए सभी कार्यपालक पदाधिकारी को लगातार छापेमारी करते रहने का निदेश दिया गया।
इस हेतु टेंट वाले तथा कैटरर के साथ बैठक कर उन्हें निदेशित करने का भी आदेश मिला।
पी एम स्वनिधि तथा स्वनिधि से समृद्धि की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि राजजगीर में 499 आवेदन के विरुद्ध 173 लोगों को,हिलसा में 750 आवेदन के विरुद्ध 40,इस्लामपुर में 443 आवेदन के विरुद्ध 163, सिलाव में 250 आवेदन के विरुद्ध 135,तथा नगर निगम बिहारशरीफ द्वारा 2437 आवेदन के विरुद्ध 851 लोगों को राशि का भुगतान किया गया है।
शहरी गरीबों के आवास हेतु की गई समीक्षा में पाया गया कि हिलसा में प्राप्त 118 आवेदन के विरुद्ध 81 आवास,राजगीर में प्रथम फेज के 45 आवेदन के विरुद्ध 40 आवास,इस्लामपुर में प्रथम फेज के 17 आवेदन के विरुद्ध 10 आवास तथा नगर निगम बिहारशरीफ द्वारा प्रथम फेज में 105,द्वितीय फेज में 438 एवम 21 आवास पूर्ण हो गए हैं।
सभी नगर निकायों से जल जीवन हरियाली के तहत कुओं तथा सोक पिट निर्माण की भी जानकारी ली गई।
राजस्व संग्रह में लक्ष्य के विरूद्ध सिलाव में 42 %,इस्लामपुर में 11.5%,हिलसा में 40%तथा नगर निगम बिहारशरीफ में 24%की उपलब्धि हो पाई है।
उक्त बैठक में नगर आयुक्त श्री अंशुल अग्रवाल सहित सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।