जिला पदाधिकारी ने नालंदा- इस्लामपुर पथ के कार्य प्रगति का किया स्थल निरीक्षण

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज नालंदा- इस्लामपुर वाया बेन पथ के कार्य प्रगति का स्थल निरीक्षण एवं समीक्षा किया।
कुल 30.292 किलोमीटर लंबाई के दो लेन वाली इस सड़क का निर्माण पथ निर्माण विभाग, कार्य प्रमंडल हिलसा द्वारा कराया जा रहा है।
इस पथ के निर्माण के लिए बिहार रैयती भूमि लीज नीति के तहत जमीन ली गई है। जमीन सहित इस परियोजना का कुल लागत लगभग 157 करोड़ रुपए है। इस परियोजना को दिसंबर 2020 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
स्थल पर समीक्षा के क्रम में, सड़क निर्माण में जमीन की उपलब्धता को लेकर जहां भी स्थानीय कठिनाई आ रही है, इसका त्वरित निराकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर को दिया गया। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कार्य को पूर्ण कराने का निर्देश कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल हिलसा को दिया।
निरीक्षण एवं समीक्षा के क्रम में भूमि सुधार उप समाहर्ता राजगीर, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल हिलसा संजय शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं अभियंता मौजूद थे।
क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के भवन निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।