जमीनी विवाद में मारे गए व्यक्ति के दो हत्यारोपी गिरफ्तार।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
जमुई ;बरहट(धीरज कुमार सिंह) :
बरहट थाना ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए बरहट थाना केश न० 108/19 के सात अभियुक्तों में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि पिछले दिनों इसी थाना क्षेत्र के बरहट गांव में टाटी घेरने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई थी। इस घटना में शैलेश कुमार नामक एक व्यक्ति को कुल्हाड़ी से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया गया था। बाद में पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना से संबंधित एक नामजद एफआईआर पीड़ित ने बरहट थाने में दर्ज कराया था जिसमें अभियुक्तों पर धारा 147/148/149/341/323/325/324/307 लगाया गया था जो शैलेश यादव की मौत के बाद 302 में परिवर्तित हो गया था। इसी केस के अभियुक्तों मोहन यादव के बेटों ललन यादव और धर्मेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड के अभियुक्तों को झाझा के रजला गांव से गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है इस गिरफ्तारी टीम में बरहट थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम अहमद के साथ एसआई प्रशांत कुमार, एसआई मुकेश कुमार सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।