जनजाति गौरव दिवस पर तीरदांजी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
झाझा (शक्ति प्रसाद शर्मा) वनवासी कल्याण आश्रम बिहार झाझा ईकाई की ओर से रविवार को चरघरा मे जनजाति गौरव दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोजपा के युवा प्रदेश महासचिव राष्ट्रदीप सिंह ,वनवासी कल्याण आश्रम के जिलासचिव रूपल सिंह,नगर अध्यक्ष कालिका प्रसाद वर्णवाल, जिला नगर प्रमुख जितेन्द्र कुमार आर्य ,आरएसएस के नगर कार्यवाह प्रवीण कुमार सूर्य,अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सूरज वर्णवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरज साह, संस्था के ब्रांच संस्था प्रमुख रितेश कुमार, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे दिवनंदन बेसरा, प्रो0 रामोतार सिंह,शैलेश कुमार,धर्मदेव यादव ने संयुक्त रूप से आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुये तीरदांजी खेल का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। वही तीरदांजी प्रतियोगिता को दो ग्रुप में बांटा गया जिसमे दर्जनो आदिवासी युवाओ ने हिस्सा लिया।वही सीनियर ग्रुप मे ध्रुव कुमार ने 22अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि सुखु मुर्मू 15 अंक के साथ द्वितीय स्थान, अशोकलाल 13अंक के साथ तृतीयस्थान तथा छोटेलाल मारंडी ने 9 अंक चतुर्थ स्थान पर रहा। वही जूनियर ग्रुप मे कृष्णा मूर्मू ने 20 अंक लाकर प्रथम स्थान, अबिल किस्कू तथा लाली हेम्ब्रम ने 11 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर तथा सोनू सोरेने ने 10 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान हासिल किया।वही जिला नगर प्रमुख जितेन्द्र कुमार ने बताया कि यह जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता था। यहाँ के विजेता को राज्य स्तर पर फिर वहाँ से विजेता को अ0भा0राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जायेगा। मौके पर अतिथियो ने अपने अपने संबोधन को उपस्थित लोगो के बीच रखा। वहीं पहली बार शहरी क्षेत्र मे तीरदांजी प्रतियोगिता होने से लोग उत्सुक दिखे और काफी संख्या मे दर्शक मौजूद रहे।