जदयू प्रखंड कमिटी को और ससक्त एवं बूथ कमिटी की मजबूती के लिए जिला अध्यक्ष का एक दिवसीय दौरा।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
जमुई (ब्यूरो अजीत कुमार/संजय कुमार )
जनता दल(यूनाइटेड) की ओर से झाझा विधानसभा के सभी बूथों पर एक-एक अध्यक्ष एवं सचिव नियुक्त करने के क्रम में झाझा विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अवधेश कुशवाहा एवं पूर्व मंत्री सह जिलाध्यक्ष आदरणीय दामोदर रावत लक्ष्मीपुर प्रखंड का एक दिवसीय दौरा किये ।प्रखंड में पूर्व में बनाये गये सभी पंचायतों में अध्यक्ष, सचिव एवं बी.एल.ओ. के अतिरिक्त,सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष व सचिव को ससक्त बनाना है।प्रखंड के कुल 87 बूथों में से 60 बूथों पर कार्य पूरा कर लिया गया है।
मौके पर निवर्तमान प्रखंड अध्यक्षा करुण देवी,जिला संयोजक मीडिया सेल ललन दास, जिला प्रवक्ता डॉक्टर राजेन्द्र, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिनेश मंडल,गौरा पंचायत के मुखिया पति व समाजसेवी रविन्द्र दास,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजीव साह,विभूति मंडल, मनोज मंडल, महेश मंडल, अमलेंदु कुमार, प्रवेश कुमार, सहित दर्जनों साथी उपस्थित थे।