जदयू नेता सुमित कुमार सिंह ने कलश पूजन कर कलश शोभायात्रा का किया श्रीगणेश

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
खैरा(उपेन्द्र तिवारी) : प्रखंड अंतर्गत बेला ग्राम में भागवत कथा के उपलक्ष्य में आयोजित कलश शोभायात्रा के पूर्व कलश पूजन कर जदयू नेता सुमित कुमार सिंह ने इस समारोह का श्रीगणेश किया। इस कार्यक्रम में कलश यात्रा शुरू होने से पूर्व कलशों का वैदिक तरीके-से पूजन किया गया। कलश पूजन का दायित्व श्री सिंह को दिया गया जिसे उन्होंने पूरे भक्तिभाव से पूरा किया। इसके बाद एक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। इस समारोह में शामिल होने के बाद श्री सिंह ने इस सम्मान के लिए लोगों को साधुवाद दिया। तत्पश्चात आयोजित इस शोभायात्रा से एक विहंगम दृश्य दृष्टिगोचर हो रहा था। विदित हो कि यहां कल से सप्त दिवसीय भागवत कथा यज्ञ प्रारंभ हो रहा है। इसी भागवत कथा के शुभ अवसर पर कलश शोभायात्रा निकाली गई। लोककल्याण की भावना से भगवत भजन और भागवत कथा का सप्तदिवसीय आयोजन बेला ग्रामवासियों की ओर से किया गया है। इस भागवत कथा के आयोजन में अशर्फी यादव , पंचायत समिति सदस्य महेन्द्र साव , गौतम तिवारी , प्रमोद यादव , इंद्रदेव यादव , बाल्मीकि यादव , गणेश यादव के साथ इस गांव के बुद्धिजीवी लोगों का अहम योगदान है।