गुणवत्ता के साथ समयसीमा के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करें : डीएम

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : जिलाधिकारी इनयात खान ने जिले में चलाये जा रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। निर्माण कार्य में समयसीमा के साथ गुणवत्ता भी बनाये रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी शनिवार को जिले के सभी तकनीकी विभाग के अभियंता के साथ बैठक कर सभी विभागों के कार्यो की समीक्षा कर रही थीं। बैठक में भवन, बिजली, सडक आदि के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे। बैठक में जिले के शेखोपुरसराय प्रखंड के नए भवन निर्माण के बारे में अधतन जानकारी मांगी गई। शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में बनने वाले महिला आईटीआई का काम पूर्ण करने के साथ उत्पाद विभाग के नए भवन को भी जल्द पूरा करने को भी कहा गया। जिला सुचना व् जन सम्पर्क पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद ने बताया कि जिलाधिकारी ने भवन निर्माण के कार्यपालक अभियन्ता को जिस क्षेत्र में सरकारी भवन का निर्माण चल रहा है। वहीं कमसे कम एक कनीय अभियन्ता को तैनात करने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने जिले के किसी भी कनीय, सहायक या कार्यपालक अभियंता को मुख्यालय नहीं छोड़ने का आदेश जारी किया है। अति आवश्यक कार्य से मुख्यालय छोड़ने पर अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया है। बैठक में घाटकुसुम्भा प्रखंड के पानापुर में पुल और सडक को ऊंचा कर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के मेहुस मोड़ जैसे प्राइम लोकासन पर मुख्य सडक के जर्जर होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति जताई। उसे एक सप्ताह में ठीक करने को कहा।