गिद्धौर थाना में किया गया जनता दरबार का आयोजन

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर (अजित कुमार यादव):शनिवार को थाना परिसर में अंचला अधिकारी अरिवलेश प्रसाद सिन्हा व थानाध्यक्ष आशीष कुमार के देख रेख में जमीनी विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा द्वारा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए जमीनी विवाद से जुड़े लगभग 18 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। उक्त जनता दरबार में अंचलाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा व थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि क्षेत्र में जमीनी विवाद से जुड़े मामले के नियंत्रण को लेकर थाना परिसर में हर सप्ताह शनिवार को जनता दरबार का आयोजन कर विवादों को निपटाने की पहल की जाती है। ताकि जमीनी विवाद से जुड़े मामलों को क्षेत्र में नियंत्रित किया जा सके। इस मौके पर अवर निरिक्षक प्रमोद कुमार,संजय कुमार समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।