शेखपुरा। स्थानीय नगर थाना पुलिस ने जमुआरा गांव में छापामारी कर खनन विभाग के एक मामले में फरार आरोपी करण उर्फ किरण चौधरी को गिरफ्तार कर ली। छापामारी का नेतृत्व नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विनोद राम ने की। गिरफ्तार आरोपी जमु आरा निवासी सुरजू चौधरी का पुत्र बताया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की तलाश छह माह से पुलिस को थी। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।