बिहारशरीफ (राजीव रंजन) : वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 5 अप्रैल रात्रि 9:00 बजे 9 मिनट के लिए पूरा 130 करोड़ भारतवासियों ने कोरोना को मात देने के लिए दीपक जलाया. यह तस्वीर है जिला मुख्यालय बिहार शरीफ की जहां बस ऐसा लग रहा था कि आज ही दीपावली है और इनके प्यार रुपी इस लौ के प्रकाश से नफरत रूपी कोरोनावायरस को इस दीपक के चिराग के नीचे भस्म किया जा रहा है.इतिहास याद रखेगा इस दिन को जब प्रधानमंत्री के आवाहन पर पूरा भारत दीपों की रोशनी से जगमगा रहा था. संकल्प का यह दिया कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा था,बिहारशरीफ के वासियों ने भी यह सिद्ध कर दिया कि भारत के लोग अपनी संकल्प और मजबूती के साथ कोरोना को हराएंगे. विजय संकल्प वाली दीपक को जलाकर बिहारशरीफ के वासियों ने भी कोरोना को हराने का संकल्प लिया है. देश के नाम एक दिया जलाकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय दिया. बिहारशरीफ में तो दीपक ऐसे जल रहे थे जैसा लग रहा था कि लोग आज ही के दिन संकल्प की दीपावली मना रहे हैं. बच्चे भी काफी उत्साहित दिख रहे थे घर की माताएं दीपक जलाने में कोई कोर कसर नहीं कर रही थी. और पूरे बिहारशरीफ में उम्मीदों की रोशनी एक साथ जगमगा उठी.