घाटकुसुम्भा : रविवार को प्रखण्ड के पानापुर पंचायत के जितवारपुर गांव स्थित महादलित टोला में जागरूकता अभियान चलाया गया और लोंगो के बीच मास्क , साबुन और डिटॉल भी वितरित किया गया। समाज सेवा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सन्तोष कुमार अंजना के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। उन्होंने लोंगो से साबुन से हाथ अच्छी तरह धोने , एक जगह जमा न होने तथा लॉक डाउन का अनुपालन करने की भी अपील की।