कैराकादो में जीविका दीदियों ने किया जमुई गिद्धौर मुख्य राजमार्ग को जाम 01 घन्टे तक जाम सैकंडो वाहन फंसे रहे जाम में।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर( अजित कुमार यादव) गिद्धौर जमुई मुख्य राजमार्ग अंतर्गत भौरटाँड़ ग्राम के निकट रतनपुर पंचायत की सैंकड़ो जीविका दीदियों ने गिद्धौर जीविका बीपीएम धर्मवीर कुमार पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए मुख्य राजमार्ग को लगभग एक घन्टे तक जाम कर दिया।इस दौरान सड़क जाम की वजह से मुख्य मार्ग के दोनो तरफ वाहनों के आवगमन में परेशानी होने लगी व सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी।आक्रोशित जीविका दीदी शकुंतला देवी, उषा देवी, सरिता देवी, बिन्दी देवी, सुनीता देवी, बिंदु देवी, सुनीता देवी, सुमा देवी, रानी देवी, किरण देवी, गीता देवी, शांति देवी सहित सड़क जाम कर रही दर्जनों जीविका दीदियों ने बताया की गिद्धौर जीविका कार्यालय में कार्यरत बीपीएम धर्मवीर कुमार द्वारा हम दीदियों के साथ आये दिन अभद्र व सौतेला व्यवहार किया जाता है। जिसकी शिकायत हम लोगो द्वारा जिला जीविका कार्यालय में कई बार की लेकिन आज तक हम लोगो की बात किसी ने नही सुनी। और बीपीएम धर्मवीर द्वारा हम दीदियों के साथ आज तक अभद्र व्यवहार ही किया जाता आ रहा है। वहीं सड़क जाम की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी अखिलेश प्रसाद सिन्हा, गिद्धौर थानाध्यक्ष आशीष कुमार एवं एएसआई नित्यानंद सिंह जाम स्थल पर पहुंच उचित कार्यवाही का भरोसा दे काफी मशक्कत के बाद जीविका दीदियों को समझा बुझाकर कर सड़क जाम तुड़वाया गया। तब जाकर दोनों ओर वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ।