केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के विरुद्ध जिला कांग्रेस पार्टी ने समाहरणालय के पास किया धरना प्रदर्शन।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
जमुई ब्यूरो (अजीत कुमार/संजय कुमार) बुधवार को अखिल  भारतीय कांग्रेस और  बिहार प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार  केंद्र सरकार के विफलताओं  और  महंगाई,  भ्रष्टाचारी,  युवाओं  में बेरोजगारी,  किसानों के प्रति अनदेखी  और साथ ही जिले में बढ़ती अपराध के खिलाफ जमुई जिला कांग्रेस की ओर से  जमुई समाहरणालय के समक्ष  विशाल धरना प्रदर्शन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरेन्द्र कुमार सिंह  ने किया । कार्यक्रम में जिला के दोनों प्रभारी डॉ कमल देव नारायण शुक्ला और राज छवि राज  मौजूद थे । दोनों प्रभारियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज से हम लोगों का आंदोलन केंद्र सरकार के खिलाफ शुरू हो गया है । गरीब किसान युवाओं महंगाई के अधिकार के लिए हम लोग लड़ने को तैयार हैं । जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सीएल सिंह और जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी कुमारी ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुआ  कांग्रेस भवन से निकाले गए आक्रोश मार्च का नेतृत्व प्रदेश से आए कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह कर रहे थे। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। बाद में पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलकर अपनी मांगों के समर्थन में एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान समाहरणालय के मुख्य द्वार पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को देश के नौजवानों  व  युवाओं से कोई मतलब नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि महंगाई बेलगाम है। हर लोग प्रभावित हैं। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह प्रदेश प्रतिनिधि सुधीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद सिंह, देवेंद्र सिंह, महासचिव निवास सिंह, जिला कांग्रेस नेता दलित अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, विष्णु राम, धीरेंद्र सिंह, धर्म देव यादव, कुमार गंधर्व,  अनिल सिंह, रामाश्रय सिंह,  शशिभूषण, राजेश पासवान, शहंशाह जयदेव सिंह,अशोक दास, ब्रह्मदेव पासवान, सीताराम मंडल, योगेंद्र सिंह, चिंता देवी , प्रमिला देवी आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया ।